दोस्तों सनातन धर्म मैं भगवान भोलेनाथ का विशेष स्थान है। भगवान भोलेनाथ को देवों के देव महादेव कहा जाता है, भगवान महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्यों कि वह बहुत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है परन्तु फागुन माह में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इसी दिन भगवान शिव और माता पारवती का विवाह हुआ था। इसलिए महाशिवरात्रि को सनातन धर्म मैं एक विशेष स्थान प्राप्त है। इस दिन भक्तजन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ज्यादातर भक्त महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन सभी शिवालयों मैं भक्तो का जनसमूह उमड़ पड़ता है, सभी भगवान भोले भंडारी को प्रसन्न करके अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्राथना करते हैं। अब आपके मन मैं भी यह सवाल उठ रहा होगा कि भगवान शिव के प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन क्या उपाय करना चाहिए? इस आर्टिकल मैं हम कुछ ऐसे ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा आप भी भगवान भोलेनाथ के प्रसन्न करके मनचाहा वरदान पा सकते है।
शिवरात्रि के दिन क्या उपाय करना चाहिए? पंडित प्रदीप मिश्रा
बीमारी दूर करने का उपाय:- अगर आप किसी बीमारी की वजह से परेशान चल रहे हैं तो, महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध जल में दूध, मिश्री और काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के साफ बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ऊं जूं स: मंत्र का जाप करते रहें। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय:- अगर आप भगवान भोलेनाथ के प्रसन्न करके अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर,अपने मन में अपनी मनोकामना को बोलते हुए शिवलिंग पर एक-एक करके बेलपत्र चढ़ाएं, इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
शीघ्र विवाह के लिए उपाय:-यदि किसी के विवाह में अड़चनें आ रही हैं, विवाह मैं देरी हो रही है तो महाशिवरात्रि के दिन से शुरू करके रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव को पीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर लगातार कुछ दिनों तक इत्र अर्पित करें। ऐसा करने से भी भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और जल्दी विवाह के योग बनेंगे।
मानसिक शांति के लिए उपाय:-अगर आपका मन विचलित रहता है मन के शांति नहीं मिल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके समीप में स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं, और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें, और उन्हें शुद्ध सफेद चन्दन का लेप लगाएं। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, इससे मन को शांति मिलेगी और रोग-शोक दूर होंगे। ऐसा आप नियमित रूप से करें। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आपसे प्रसन्न होंगे और मानशिक शांति प्रदान करेंगे।
धन प्राप्ति के लिए उपाय:- प्रमुख कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं कि, अगर आपके घर मैं धन की कमी बानी रहती है पैसा टिकता नहीं हैं तो महाशिवरात्रि के दिन पीपल, आवला और बेलपत्र मैं से किसी एक बृक्ष के नीचे तीन घी के दीपक रख दें। ध्यान रखें तीनों दीपक घी से एकदम भरे हुए होने चाहिए। एक दीपक गोल बाती का और दो दीपक लम्बी बाती के जलाएं। और तीनो दीपक मैं एक – एक कमलगट्टा डाल दें। और भगवान भोलेनाथ से धन प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति के लिए प्राथना करें। भगवान भोलेनाथ जरूर आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं” | |
---|---|
अन्य शिवपुराण उपाय | CLICK HERE |
रामायण की कहानियां | CLICK HERE |
महाभारत की कहानियां | CLICK HERE |
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें | CLICK HERE |