दोस्तो, हिन्दू धर्म मैं होली के त्यौहार का बहुत महत्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली खेली जाती है। होलिका दहन की परंपरा भक्त प्रह्लाद से जुडी हुयी है। कहते हैं कि भक्त प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे और उनकी इस भक्ति भावना से उनके पिता हिरण्यकश्यप बिलकुल भी खुस नहीं थे। हिरण्यकश्यप भक्त प्रह्लाद का वध कर देना चाहता था, पर काफी प्रयासों के बाद भी जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो अंत मैं अपनी बहन होलिका को भक्त प्रह्लाद का वध करने के लिए कहा। तब होलिका ने भक्त प्रह्लाद को मारने कि साजिस रची क्यों कि होलिका हो ब्रह्मा जी का वरदान था कि उसे अग्नि नहीं जला सकेगी। इसी वरदान का फायदा उठाकर होलिका भक्त प्रह्लाद को मार देना चाहती थी। भक्त प्रह्लाद को गोद मैं बिठाकर वह जलती हुयी चिता पर बैठ गयी। लेकिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद से भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका आग में जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत और शक्ति पर भक्ति की विजय के रूप में होली का पर्व मनाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुशार होलिका दहन के मौके पर कुछ आसान से उपाय करके आप भगवान विष्णु के साथ – साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन आसान से उपायों के बारे मैं…….
होली के दिन धन प्राप्ति के लिए क्या करें?
अगर आप आर्थिक समस्यायों से घिरे हैं और बहुत मेहनत करने के बाद भी धन की कमी बनी रहती है, तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखा दीपक जलाएं। दीपक बुझ जाए तो उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और आय में वृद्धि के मार्ग खुलते हैं। होली के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
घर की बाधा दूर करने के उपाय:-
अगर आपके घर मैं बहुत समय से कोई बीमार चल रहा है या आपके हर काम मैं कोई न कोई बाधा आ रही है। या आपको ऐसा लगता है कि घर मैं किसी भूत – प्रेत का साया है। तो होलिका दहन की राख को नमक और राई मिलाकर घर के किसी गुप्त स्थान पर रख दीजिए, ऐसा करने से घर पर आने वाली बाधा दूर होती हैं। अगर घर में कोई बीमार रहता है तो इस राख को पूर्णिमा तक बीमार व्यक्ति के माथे पर लगा दीजिए। ऐसा करने से बीमारी मैं शीघ्र लाभ होता है।
होली के दिन नारियल का उपाय:-
अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है या व्यवसाय अच्छा नहीं चल रहा है। तो होलिका दहन का अनुष्ठान पूरे विधि विधान के साथ पूर्ण करना चाहिए। होलिका दहन के समय होली की आग में कपूर, नारियल के साथ हरे चने अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नौकरी व व्यवसाय में अच्छी उन्नति होती है। साथ ही घर के बच्चों पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है।
राहु के बुरे प्रभाव से मुक्ति के लिए क्या करें?
यदि आपकी कुंडली मैं राहु दोष चल रहा है जिसके कारण किसी भी प्रकार का संकट आ रहा है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी उसी गोले मैं थोड़ासा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा। और राहु के कारण आ रहे संकटों से मुक्ति मिलेगी।
“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं” | |
---|---|
शिवपुराण उपाय | CLICK HERE |
रामायण की कहानियां | CLICK HERE |
महाभारत की कहानियां | CLICK HERE |
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें | CLICK HERE |