दोस्तो अगर आपका समय ख़राब चल रहा है, कोई भी काम नहीं बन रहा, सब कुछ करके देख लिया, फिर भी कुछ ठीक नहीं हो रहा है, तो घबराना नहीं है। बस भगवान भोलेनाथ पर भरोसा करके एक छोटा सा उपाय कर लेना है। भोला भंडारी सब कुछ ठीक कर देगा। अभी २२ जुलाई से सावन का महीना लग जायेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस महीने मैं शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना करके मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। शिव पुराण मैं सावन महीने मैं भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का एक बहुत ही सरल उपाय बताया गया है। इस उपाय को हर कोई कर सकता है। चाहे वो कोई पुरूष हो या महिला।
बुरा समय चल रहा है तो क्या करें?
पूज्य गुरुदेव प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं कि अगर बहुत ज्यादा परेशानियां चल रही है, तो सावन के महीने मैं रोजाना भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करें। पूर्ण विश्वास के साथ किसी भी शिवालय मैं जाकर एक बेलपत्री सच्चे मन से, अपनी मनोकामना बोलते हुए भगवान शिव को अर्पित करें। और भगवान भोलेनाथ से प्राथना करें कि हे प्रभु मैं तो आपके ही भरोसे हूँ, चाहे मारो या तारो। भगवान भोलेनाथ आपकी सभी परेशानियों को ख़तम करेंगे।
पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि यदि आप समस्याओं से घिर गए हैं और आपको किसी अनिष्ट की आशंका लगती है। तो हनुमान जी की नित्य पूजा करें, और पूजा मै एक सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें एक जोड़ा लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान जी की उसी दीपक से आरती करें। इस कार्य को प्रतिदिन नियम पूर्वक करें। इससे आपका बुरा समय समाप्त हो जायेगा और अनिष्ट की आशंका भी दूर हो जाएगी।
धन सम्बन्धी परेशानी का उपाय:-
अगर जीवन मैं धन सम्बन्धी परेशानी चल रही है, तो शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक मूंग से करना चाहिए। इसके लिए मूंग को रात के समय पानी में भिगो दें, और अगले दिन मंदिर जाकर इसे शिवलिंग पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है।
बिमारियों से मुक्ति का उपाय:-
बुरा समय चल रहा है पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है। घर मैं कोई न कोई हमेशा बीमार बना रहता है। तो ऐसे व्यक्ति को घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। किसी शिवालय मैं जाकर पहले शुद्ध जल से भगवान का अभिषेक करें। उसके बाद भगवान भोलेनाथ से अपनी बीमारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए घी से अभिषेक करें। अंत मैं एक बार फिर से शुद्ध जल अर्पित करें। भोलेनाथ आपकी और आपके परिवार की सभी बिमारियों से रक्षा करेंगे।
सुख – समृद्धि के लिए क्या करें?
पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि हरसिंगार का फूल समुद्र मंथन का दौरान उत्पन्न हुआ था। उसके बाद यह देवताओं को प्राप्त हुआ। शिव पुराण में वर्णन किया गया है कि अगर भगवान शिव को पूजा में हरसिंगार के फूल अर्पित किये जाए तो बहुत ही उत्तम फल की प्राप्ति होती है। हरसिंगार या पारिजात के फूलों से शिवजी की पूजा करने से सभी प्रकार की सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं” | |
---|---|
शिवपुराण उपाय | CLICK HERE |
रामायण की कहानियां | CLICK HERE |
महाभारत की कहानियां | CLICK HERE |
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें | CLICK HERE |