कृष्ण की बहन सुभद्रा का जन्म कब और कैसे हुआ?

दोस्तो महाभारत महाकाब्य मैं आपने सुभद्रा का नाम तो सुना ही होगा। सुभद्रा को भगवान श्री कृष्ण की छोटी बहन और अर्जुन की पत्नी के रूप मैं जाना जाता है। महाभारत की कहानी मैं सुभद्रा को उसके पुत्र अभिमन्यु की वजह से पहचान मिली थी। महाभारत युद्ध मैं अभिमन्यु सबसे कम उम्र का एक महान योद्धा था। महाभारत युद्ध का पूरा एक दिन सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु के नाम था। सुभद्रा श्री कृष्ण की छोटी बहन थी लेकिन सवाल यह उठता है कि, सुभद्रा का जन्म कब और कैसे हुआ था? क्या सुभद्रा श्री कृष्ण की सगी बहन थी? और सुभद्रा किसका अवतार थी? इन सभी सवालों का जबाब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दिया जायेगा।

सुभद्रा किसका अवतार थी? Subhadra Ke janm Ki Kahani

सुभद्रा का जन्म कब और कैसे हुआ था?

दोस्तो पहले बात करते हैं कि सुभद्रा का जन्म कैसे और कब हुआ था? दरअसल सुभद्रा, जिसे योगमाया के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म मथुरा शहर में भगवान कृष्ण की बहन के रूप में हुआ था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सुभद्रा की जन्म कहानी कृष्ण के जीवन की महाकाव्य कहानी से जुड़ी हुई है। जब कृष्ण का जन्म हुआ, तो अत्याचारी शासक, राजा कंस, के कारण उनका जीवन खतरे में था। कृष्ण की रक्षा के लिए, वासुदेव ने अपने नवजात शिशु को गुप्त रूप से वृंदावन में एक चरवाहे दंपति यशोदा और नंद के यहाँ पंहुचा दिया। इस दिव्य स्विच ने कृष्ण की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें कंस के चंगुल से दूर रखा।

बड़े होने पर भगवान कृष्ण ने मथुरा आकर मामा कंस का वध किया। यह कहानी तो आप सभी जानते होंगे। इसके बाद वसुदेव और उनकी दोनों पत्नियां मथुरा मैं स्वतंत्र रूप से रहने लगे थे तब सुभद्रा का जन्म हुआ। सुभद्रा वासुदेव और उनकी पहली पत्नी रोहिणी (भगवान कृष्ण की सौतेली माँ) की बेटी थीं। उनका जन्म कंस की मृत्यु के बाद मथुरा में हुआ था इसलिए वह कृष्ण और बलराम से बहुत छोटी थीं। सुभद्रा का जन्म का नाम चित्रा था। सुभद्रा भगवान कृष्ण और बलराम की प्रिय बहन थीं। वह अपने पिता वसुदेव को भी बहुत प्रिय थी।

सुभद्रा पूर्व जन्म मैं कौन थी?

सुभद्रा का जन्म कृष्ण के जन्म की तरह घटनापूर्ण नहीं हो सकता है, लेकिन एक समर्पित बहन और पत्नी के रूप में महाकाव्य महाभारत में उनकी भूमिका ने उन्हें हिंदू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण चरित्र बनाया।
दोस्तो अब बात करते हैं कि सुभद्रा किसका अवतार थी या वह पूर्व जन्म मैं कौन थी? इस विषय मैं दो अलग – अलग मत हैं, कुछ संत मानते हैं कि रामावतार के समय महाराज विभीषण की पुत्री त्रिजटा ने लंका मैं माता सीता की बहुत सेवा की थी। इस सेवा से प्रसन्न होकर भगवान राम ने त्रिजटा को अपनी बहन के रूप मैं जन्म लेने का आशीर्वाद दिया। अगले जन्म मैं वही त्रिजटा, श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा के रूप मैं जनमी।

सुभद्रा किसका अवतार थी?

कुछ संत मानते हैं कि सुभद्रा भगवान की योगमाया का ही अवतार थी। भगवान की योगमाया ने माता यशोदा के घर पुत्री रूप मैं जन्म लिया जिसे श्री कृष्ण के साथ बदल दिया गया और महाराज कंस के हाथ मैं दे दिया था। महाराज कंस ने जब उस कन्या को मरना चाहा तो वह अष्टभुजा देवी के रूप मैं प्रकट हुयी और कंस के हाथों से बच निकली। बाद मैं उसी अष्टभुजा देवी महामाया ने रोहिणी के गर्भ से जन्म लिया और श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा कहलायी।

“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं”
शिवपुराण उपाय CLICK HERE
रामायण की कहानियां CLICK HERE
महाभारत की कहानियां CLICK HERE
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें CLICK HERE
Updated: August 8, 2024 — 12:07 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *