दोस्तो रामायण काल के ऐसे कई रहस्य हैं, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं, रामायण में श्री राम के वन जाने का मुख्य कारण दासी मंथरा थी। वाल्मीकि की रामायण में भी मंथरा की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। लेकिन यह मंथरा कौन थी? और मंथरा की प्रभु राम से क्या दुश्मनी थी? जिसने दासी होते हुए भी अयोध्या नरेश के पूरे परिवार की गाथा बदल कर रख दी थी। इतना सब होने पर भी वह राज भवन में क्यों थी? और रानी कैकेयी के साथ उसके होने की क्या वजह थी। आइये मिलकर जानते हैं.
दोस्तो,कैकेयी अश्वपति सम्राट की पुत्री थी। कैकेयी बहुत ही सुंदर, गुणी और वीरांगना स्त्री थी। इसीलिए वह राजा दशरथ को अपनी तोनों रानियों में सबसे ज्यादा प्रिय थी। कहा जाता है कि जब कैकेयी का विवाह राजा दशरथ से हुआ था, तो दासी मंथरा मायके से उनके साथ आयी थी।एक कथा के अनुसार कैकेयी देश के राजा अश्वपति का एक भाई था, जिसका नाम वृहदश्व था। उसकी विशाल नैनों वाली एक बेटी थी जिसका नाम रेखा था, वह बचपन से ही कैकेयी की अच्छी सहेली थी। वह राजकन्या थी और बुद्धिमति थी, परंतु बाल्यावस्था में उसे एक बीमारी हुई। इस बीमारी में उसका पूरा शरीर पसीने से तर हो जाता था जिसके कारण उसे बड़ी जोर की प्यास लगती थी। एक दिन प्यास से अत्यंत व्याकुल हो उसने इलायची, मिश्री और चंदन से बनी शरबत को पी लिया। उस शरबत के पीते ही उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। तत्काल ही उसके पिता ने प्रसिद्ध चिकित्सकों से अपनी लाडली बेटी की चिकित्सा करवाई। चिकित्सा से बच तो गई लेकिन उसकी रीढ़ की हड्डी सदा के लिए टेढ़ी हो गई। इस कारण से उसका नाम मंथरा पड़ गया। उसके इस शारीरिक दुर्गुण के कारण वह आजीवन अविवाहित रही। जब कैकेयी का विवाह हो गया तो वह अपने पिता की अनुमति से कैकेयी की अंगरक्षिका बनकर उसके राजमहल में रहने लगी।
किवदंतियों के अनुसार पूर्वजन्म में मंथरा दुन्दुभ नाम की एक गन्धर्व कन्या थी। एक अन्य कथा के अनुसार लोमश ऋषि के अनुसार मंथरा पूर्वजन्म में प्रह्लाद के पुत्र विरोचन की कन्या थी। वाल्मीकि रामायण में इंद्र द्वारा भेजी गई अप्सरा माना है, जो भगवान राम को वनवास दिलाने आई थी।
महाराजा दशरथ ने जब चैत्र मास में अपने ज्येष्ठ पुत्र राम के राज्याभिषेक की बात की, तो देवप्रेरित कुबड़ी मन्थरा ने आकर कैकयी को यह समाचार सुनाया। यह सुनकर कैकयी आनंद में डूब गयीं, और इस समाचार के एवज में मंथरा को एक गहना भेंट किया।
मंथरा ने वह गहना फेंककर कैकयी को बहुत कुछ उल्टा सीधा समझाया। लेकिन कैकयी मंथरा की बात नहीं मानकर कहती है कि, यह तो रघुकुल की रीत है कि ज्येष्ठ पुत्र ही राज्य संभालता है, और मैं कैसे अपने पुत्र के बारे में सोचूं? राम तो सभी के प्रिय हैं।
तब मंथरा के बहकाने पर कैकयी को अपने दो वरदानों की याद आई और कैकयी के मन में कपट समा गया। दरअसल, एक बार राजा दशरथ ने देवासुर संग्राम में इंद्र के कहने पर भाग लिया था। इस युद्ध में उनकी पत्नी कैकयी ने उनका साथ दिया था। युद्ध में दशरथ अचेत हो गए थे। राजा के अचेत होने पर कैकेयी उन्हें रणक्षेत्र से बाहर ले आयी थी, अत: प्रसन्न होकर दशरथ ने दो वरदान देने का वादा किया था। तब कैकेयी ने कहा था कि वक्त आने पर मांगूगी।
बाद में मंथरा के कान भरने पर कैकयी ने मंथरा के कहने पर, कोप भवन में जाकर राजा दशरथ को अपने दो वरदानों की याद दिलाई। राजा दशरथ ने कहा कि मांग लो वरदान। तब कैकेयी ने अपने वरदान के रूप में राम का वनवास और भरत के लिए राज्य मांग लिया। यह वरदास सुनकर राजा दशरथ भीतर तक टूट गए।
जब शत्रुघ्न को यह पता चला कि मंथरा के कारण ही मेरे राम को वनवास हुआ, तो शत्रुघ्न ने कुबड़ी दासी मंथरा के कूबड़ पे लात मार दी थी। दोस्तो, मंथरा की श्रीराम से कोई दुश्मनी नहीं थी । राम अवतार रावण विनाश और ऋषि मुनियों और सच्चे भक्तों का उद्धार करने हेतु हुआ था । राम के राजतिलक के समय देवताओं को चिंता हुई कि, अगर राम राजा बन गए तो अयोध्या में ही रहेंगे तब रावण का विनाश कैसे होगा। सो वे ब्रह्माजी के पास गए। ब्रह्म देव भी त्रिदेवों में एक हैं एवं अन्तर्यामी हैं। उन्होंने सरस्वती माता के द्वारा मंथरा का मतिभ्रम करवा दिया, जिस से कि मंथरा के मन में राम के प्रति वैरभाव पैदा हो गया , सो उसने रानी कैकये को बढ़ा चढ़ा कर ऐसी परिस्थिति बनवा दी, जिसके कारण राम को वनवास जाना पड़ा, और रावण का अंत हुआ। राम के वन जाने के पश्चात उनकी मति लौटी तो वे खुद को कोसने लगे। परन्तु अब क्या हो सकता था समय तो अपना चक्र चला चुका था। ये सब रावण विनाश हेतु एक नियोजित योजना का हिस्सा थी।
“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं” | |
---|---|
रामायण की कहानियां | CLICK HERE |
महाभारत की कहानियां | CLICK HERE |
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें | CLICK HERE |